गुण्डरदेही/ग्राम अर्जुनी में नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में तीज पर्व पर करेला की सब्जी के साथ करू भात गांव की दीदी,बहनी, बेटी को परोसा गया, गांव की बहन, बेटियों में तीज पर्व को लेकर उत्साह देखा गया थानसिंह मंडावी ने कहा की छ ग की संस्कृति एवं परम्परा को निभाते हुए तीज पर्व पर सामूहिक रूप से करू भात का भोजन कराया गया,
इस अवसर पर जनपद सदस्य गुलशन साहू ने कहा कि माताओं एवं बहनों ने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए तीज पर्व की शुरुआत की, सरपंच हेमन्त साहू ने कहा कि भगवान शिव एवंमाता पार्वती की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया,सेवा निवृत शिक्षक अर्जुन सिंह तारम ने कहा कि गांव की बहन बेटियों को एक साथ बैठा कर सम्मान पूर्वक भोजन कराना आपसी भाई चारे को कायम रखता है, इस अवसर पर जनपद सदस्य गुलशन साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थानसिंह मंडावी, सरपंच हेमन्त साहू, सेवानिवृत शिक्षक अर्जुन सिंह तारम, पूर्व सरपंच घना राम साहू, ठेकेदार मोहन साहू, भरत साहू,रामप्रसाद साहू, कुंजलाल साहू, भूपेन्द्र साहू, दाव लाल साहू भानप्रताप साहू, पवन साहू, देव चरण जोगी,सुरेन्द्र साहू, लोकेश्वर साहू,लिलेश्वर यादव, तामेश्वर यादव, शत्रुहन यादव, मूलचंद साहू, घनश्याम सेन, गंगा राम साहू, नरेश साहू, मंगल साहू,माणिक लाल, प्यारे लाल यादव, प्यारे लाल साहू, हुकुम साहू,भागी यादव, भीषम साहू,हिमांशु, त्रिशांत, चंदन ,पल्लव, भीलेंदरा,खिलेश्वर, हेमन्त साहू, प्रीतम साहू, निर्मल साहू,प्रिंस,गणेश,सहित ग्रामवासी उपस्थित थे









