छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय जी होंगी मुख्य अतिथि

SHARE:

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में आगामी 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम मिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के सभागार (साइंस कॉलेज के सामने, दुर्ग) में संपन्न होगा। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला शक्ति की भूमिका को रेखांकित करना तथा प्रतिभा सम्मान, सामाजिक सहभागिता, सामाजिक समरसता एवं एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी एवं कंवर समाज महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय जी शामिल होंगी। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) दुर्ग को सौंपा गया आमंत्रण पत्र
समारोह को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराने तथा पर्याप्त सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से संपर्क किया है।
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रांताध्यक्ष श्री मेघनाथ यादव, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष श्री भानु प्रताप यादव एवं महिला विंग की श्रीमती जयंती साहू ने पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री राजेश अग्रवाल जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
इस दौरान पदाधिकारियों ने एसपी दुर्ग को आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया तथा अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमुदाय की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस बल एवं यातायात प्रबंधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
महिला शक्ति एवं सामाजिक समरसता को समर्पित पहल
यह आयोजन समाज की प्रगति में महिलाओं के अमूल्य योगदान, उनकी शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को सम्मान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सामाजिक वर्गों को एक मंच पर लाना तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन को विश्वास है कि यह समारोह महिला सम्मान, सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें