राकेश जसपाल अहिवारा ——-
नंदिनी अहिवारा। अहिवारा निवासी श्री प्रदीप कुमार साहू की सुपुत्री डॉ. भूमिका साहू ने पीईएस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर परिवार, नगर एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
डॉ. भूमिका साहू की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायी है।
परिजनों ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. भूमिका साहू भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।









