आज पोला पर्व पूर्व संध्य मे इंदिरा नगर के दुर्गा मंदिर में रात भर गूंज रहा माता के सेवा भजन, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

SHARE:

पाटन / नगर पंचायत पाटन इंदिरा नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष पोला पर्व के एक दिन पूर्व भाद्रपद अमावस्या की रात्रि में भव्य माता का जागरण आयोजित किया गया। जिसमे प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी माँ दुर्गा मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा अमावस्या की आज पूरी रात माता के दरबार में अनवरत सेवा भजन और जगराता का आयोजन चल रहा है.

​संध्या महाआरती के साथ शुरू हुआ भक्ति का यह सिलसिला तड़के तक अनवरत जारी रहेगा.आमंत्रित भजन मंडलीयों द्वारा एक से बढ़कर एक माँ दुर्गा और सेवा भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे प्रांगण को धर्ममय बना दिया। भजन गायकों के सुरीले भजनों और ढोलक-मंजीरों की ताल पर श्रद्धालु रात भर झूम रहे।

​मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पोला पर्व की पूर्व संध्या पर माता के दरबार में रात्रि जागरण और सेवा भजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से पहुँचे सैकड़ों भक्तगणों ने पूरी रात उपस्थित रहकर माता रानी की सेवा की और पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मनोकामना की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें