पाटन/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदिरा नगर पाटन स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पोला उत्सव के पावन अवसर पर भव्य रात्रि सेवा जागरण एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पोला पर्व की प्रथम रात्रि (अमावस्या) पर आयोजित होने वाले इस परंपरा अनुसार कार्यक्रम में दूर-अंचल से आ रहीं सेवा मंडलियों द्वारा पूरी रात माता सेवा जसगीत और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
दुर्गा मंदिर ट्रस्ट समिति, इंदिरा नगर पाटन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार संपन्न होता आ रहा है। इस पावन अवसर पर ग्राम एवं मोहल्ला वासी पूरी रात जागकर माता सेवा जसगीत भजनों का आनंद लेते हैं, मंदिर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं।
ट्रस्ट समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता की भक्ति का लाभ उठाने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।









