पाटन / नगर पंचायत पाटन के वार्ड इंदिरा नगर में इस वर्ष भी गणेशोत्सव का पर्व अपार श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी वार्ड वासियों ने एक साथ मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की है।
प्रथम पूज्य देव महाराज के आगमन के साथ ही पूरा इंदिरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग-बिरंगी रोशनी से सजा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिमा स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम वार्ड वासियों द्वारा पूजा-अर्चना, महाआरती किया जाता है।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
इंदिरा नगर का यह गणेशोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता की मिसाल है। वार्ड के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। आरती के समय श्रद्धालु एकत्र होकर क्षेत्र के सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना कर रहे हैं।
प्रतिदिन महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।









