गुण्डरदेही/ग्राम पंचायत पसौद में विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भवन, शिशु मंदिर भवन, स्कूल परिसर में प्रार्थना सभा हेतु शेड निर्माण तथा आश्रित ग्राम ढाबाडीह के कला मंच में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मोहन मंडावी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणि पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अशोक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, युवराज मार्कण्डेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, जनपद सदस्य अश्वनी कटहरे, पूर्व सरपंच रीना चूरामन यादव एवं पूर्व उपसरपंच जीवन साहू उपस्थित रहे।
अतिथियों के संबोधन के प्रमुख अंश
पूर्व सांसद मोहन मंडावी: उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्यों के लिए समर्पित है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू: उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। ‘वी जी राम जी’ के तहत हर गांव में विकास की सौगात दी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख: उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुशासन की प्रतीक है, जहाँ विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष तारणि चंद्राकर: उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। उन्होंने ग्रामीणों की माँगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही।
स्वागत एवं आभार
कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच सिमरन गजभिए ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया तथा ग्रामीणों की ओर से माँग पत्र प्रस्तुत किया। मंच का सफल संचालन थानसिंह मंडावी ने किया तथा आभार प्रदर्शन खिलावन साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपसरपंच जागृत साहू, आशीष साहू, पंच कामता साहू, राकेश साहू, बिंदेश्वरी साहू, निर्मला साहू, प्रकाश सावरे, ढालेंद्र सर्वा, सरिता निर्मलकार, चूरामन साहू, खम्मन निषाद, रिखी राम साहू, पोषण साहू, मोराजध्वज सिन्हा, भीखम साहू, चंद्रिका निषाद, तुलसी राम, राजेन्द्र साहू, प्रतिभा साहू, अनुपा यादव, दिगेश तारम, मिथलेश साहू, माखन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।









