छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गीत-संगीत की धुन पर झूमे दर्शक, लहर गंगा की प्रस्तुति ने मोहा मन

SHARE:

गुंडरदेही / दुर्गा उत्सव समिति कचांदूर के तत्वाधान में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में *लहर गंगा लोक कला मंच, धनेली (गुरुर)* के संचालक *कृत पुराणिक साहू* के दल द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने पंडवानी, भरथरी, जस गीत, सुआ और पंथी की धुनों पर ऐसी समा बांधी कि देर रात तक दर्शक झूमते रहे।

*कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि* के रूप में पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक *थानसिंह मंडावी*, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं सभापति *गुलशन साहू*, जनपद पंचायत गुण्डरदेही सभापति *श्रीमती हेमपुष्पा साहू*, मण्डल अध्यक्ष *युवराज मार्कण्डेय*, सरपंच *श्रीमती दमयन्तिन मार्कण्डेय* एवं पूर्व सरपंच *संतोष चंद्राकर* उपस्थित थे।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि थानसिंह मंडावी ने कहा कि “लहर गंगा जैसे मंच ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया तभी है जब हम अपनी बोली, भाषा और संस्कृति को बचाकर रखेंगे।”

इस अवसर पर आदिशक्ति दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष , ओमप्रकाश साहू, सचिव कुंदन साहू, भूपेन्द्र,अश्वनी,राकेश,नागेन्द्र, चित्तेंद्र, रिखी, हुमन,गुलशन,मेघनाथ,अमरदीप, मयंक,गजेन्द्र,यादराम,कुमार, हिमांशु,कार्तिक,चंदन,बबलू, गणेश, गिरजा,तुषार, यांशु,गीतेश साहू, सूरज यादव, घना राम साहू, मोहन साहू, भूषण साहू, भागीरथी साहू, हेमन्त मार्कण्डेय, छगन सोनकर*, सरपंच *शैलेन्द्र निषाद, मंथिर साहू* सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन *अशोक कुमार साहू* ने किया।

–

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें