जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, मूलभूत सुविधाओं के त्वरित समाधान की मांग

SHARE:

​जामुल। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं के समाधान की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के तत्वावधान में नगर पालिका जामुल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश साहू जी के नेतृत्व में बुधवार (23 सितंबर 2026) को यह ज्ञापन सौंपा गया।
​सौंपे गए ज्ञापन में नगर पालिका जामुल क्षेत्र के अंतर्गत नागरिकों को आ रही बुनियादी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि नगरवासियों को सुचारू पेयजल, सफाई, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) और सड़कों की मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से मिलनी चाहिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
​इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश साहू के साथ प्रकाश ठाकुर, करीम खान, ओमकार निर्मलकर, सुनीता चन्नैवार, सरोजनी चदांकर, रामप्यारी वर्मा, संजय देशलहरे, टोनु देवांगन, चन्द्र बर्मन, लेखराज, साहिल वर्मा, सोमेश देवगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें