न्याय की आस में फूलवती ने लगाए गंभीर आरोप, कहा—गुमराह कर शिकायत कराई और हक दिलाने के नाम पर लिए पैसे

SHARE:

ग्राम कोड़केल, थाना लैलूंगा निवासी फूलवती यादव ने अपने साथ हुए कथित अन्याय, गुमराह किए जाने और आर्थिक धोखाधड़ी को लेकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने शिकायत पत्र के माध्यम से जानकारी दिए की
फूलवती के अनुसार, वह करीब 15 वर्षों से उजागर सिदार के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। इस संबंध से उनकी एक संतान भी हुई थी, जिसका बाद में निधन हो गया। फूलवती का कहना है कि अब उजागर सिदार उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। उसकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे पत्नी के रूप में मिलने वाला पूरा हक एवं वैधानिक अधिकार दिलाया जाए।
बिना आवेदन पढ़े जल्दबाजी में हस्ताक्षर कराने का आरोप
फूलवती का आरोप है कि अपने मामले में न्याय पाने के प्रयास के दौरान रविशंकर गुप्ता उसकी मदद कर रहे थे। बाद में सरोज केरकेट्टा, पद्मिनी श्रीवास, संजय मिश्रा एवं मोनू ने उससे संपर्क किया और उसे भरोसा दिलाया कि वे उजागर सिदार से उसका हक दिलाने में मदद करेंगे।
फूलवती के अनुसार, इसी दौरान रविशंकर गुप्ता के खिलाफ एक आवेदन तैयार किया गया, लेकिन उसे आवेदन पढ़कर नहीं सुनाया गया। जब उसने आवेदन पढ़ने की बात कही तो सरोज केरकेट्टा ने कथित रूप से कहा कि “साहब जाने वाले हैं, रिसीविंग लेना है, जल्दी साइन करो।”
फूलवती का कहना है कि इस बात पर भरोसा करते हुए उसने जल्दबाजी में आवेदन पर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके नाम से रविशंकर गुप्ता के खिलाफ शिकायत करवा दी गई है। फूलवती का आरोप है कि उसे आवेदन की पूरी जानकारी नहीं दी गई और दबाव एवं जल्दबाजी में हस्ताक्षर करवाए गए।
हक दिलाने के नाम पर ₹77 हजार लेने का आरोप
फूलवती का आरोप है कि इसी भरोसे में उससे कुल ₹77,000 लिए गए। उसके अनुसार, ₹50,000 नकद, जबकि ₹17,000 सरोज केरकेट्टा और ₹10,000 पद्मिनी श्रीवास को PhonePe के माध्यम से दिए गए।
फूलवती का कहना है कि राशि देने के बावजूद उसे उसका हक नहीं मिला और बाद में उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। उसके पास PhonePe भुगतान के प्रमाण, शिकायतों की प्रतियां और अन्य संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होने की बात कही गई है।
फूलवती की प्रमुख मांग
फूलवती यादव ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। यदि जांच में उसे गुमराह कर, दबाव बनाकर अथवा पूरी जानकारी दिए बिना शिकायत करवाने तथा न्याय दिलाने के नाम पर पैसे लेने की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी राशि वापस दिलाई जाए।
साथ ही फूलवती की मांग है कि उजागर सिदार के साथ उसके लंबे समय से चले आ रहे संबंध और उसके पत्नी के अधिकारों की जांच कर उसे उसका पूरा वैधानिक हक दिलाया जाए।
फूलवती ने कहा है कि वह अपने पास उपलब्ध शिकायतों, भुगतान के प्रमाण, बातचीत एवं अन्य दस्तावेज जांच अधिकारियों और मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।

आवेदकर्ता
फूलवती यादव
ग्राम कोड़केल, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
मोबाइल: 79877 87552

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें