पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, झीट धान खरीदी केंद्र में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया वृक्षारोपण

SHARE:

​पाटन। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दुर्ग के निर्देशानुसार और अमलेश्वर ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में झीट स्थित धान खरीदी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन उत्तम ध्रुव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता तहसीलदार पाटन पवन सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम साहू तथा विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू एवं प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक सम्मिलित हुए।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना बेहद जरूरी है। अतिथियों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।
​आयोजन को सफल बनाने में सेवा सहकारी समिति मर्यादित झीट के समिति प्रबंधक पुरुषोतम सिन्हा एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (दुर्ग) ललित साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिलकुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, भिलाई ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौबे, जिला उपाध्यक्ष ऐश्वर्या नवरात्री, कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष भूषण देशलहरे, अमलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष करन साहू, राकेश सोनकर, ध्रुवकुमार नायक, शैलेन्द्र साहू, नारायण वर्मा, महेंद्र निषाद, प्रीतम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें