पाटन के नए थाना प्रभारी युवराज साहू ने संभाला पदभार पहले ही दिन स्टाफ की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर अंकुश लगाने पर दिया जोर

SHARE:

पाटन। दुर्ग पुलिस विभाग में हुए तबादलों के बाद पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का पद्मनाभपुर थाना तबादला होने के बाद यातायात विभाग में पदस्थ रहे युवराज साहू को पाटन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सोमवार को पाटन थाने पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी युवराज साहू ने थाने में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों तथा क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों की जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और संवेदनशील स्थानों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
बैठक में थाना प्रभारी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
उन्होंने स्टाफ को आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें