पीएमश्री प्राथमिक शाला बानबरद में समर कैंप से निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं

SHARE:

राकेश जसपाल की रिपोर्ट–
नंदिनी अहिवारा/ बानबरद पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला बानबरद में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5 जून से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों को नृत्य, गायन, संगीत, योग, खेलकूद, पेंटिंग, ड्राइंग, जुम्बा, क्ले आर्ट, क्राफ्टिंग, मिट्टी कला, मुखौटा निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास तथा शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक एवं आयोजन प्रभारी श्रीमती चमेली मरकाम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कैंप में योगा शिक्षक राजेश्वरी सिन्हा, याचना गावड़े, किरण चौधरी, भुनेश्वरी ध्रुव, डिशन लाल देवांगन, कीर्तन कुर्रे, स्वाति बेलचंदन, राजेश मोहबेकर तथा संगीत शिक्षक राणा कश्यप का विशेष सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परदेशी राम यादव सहित पालकगण हरेंद्र कोसरे, सुमन पाटिल, आशा कश्यप एवं उमा साहू उपस्थित रहे। अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के उत्साह, प्रतिभा एवं सृजनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए समर कैंप को उपयोगी पहल बताया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें