पुरानी पेंशन योजना लागू न होने को लेकर छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों में असंतोष, सौपा ज्ञापन

SHARE:

विमल थापा भिलाई —

भिलाई। पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों में भारी असंतोष व आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

जिसको लेकर भिलाई-3 स्थित दुर्ग जिला विद्युत कंपनी मुख्यालय परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाली की मांग को लेकर चर्चा की गई तथा छ.ग. शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने की सैद्धांतिक सहमति पर विचार-विमर्श किया गया।

गेट मीटिंग में विशेष रूप से सुनील कुमार भूआर्य अधीक्षण अभियंता, सुनील कुमार चौहान कार्यपालन अभियंता, निशांत मेश्राम सहायक अभियंता, हरमुख सहायक यंत्री, व्ही.व्ही.आर. मूर्ति लेखाधिकारी, वीरेंद्र कुमार पाठक निज सहायक, श्रीमती शिखा सिंह सहायक यंत्री, श्रीमती पूनम भावनानी सहायक यंत्री के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीटिंग में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन, ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों, जिन पर नवीन अंशदायी पेंशन योजना (NPS) लागू है, उनके लिए NPS के स्थान पर पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) में परिवर्तित करने हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।

अधिकारी-कर्मचारी संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार कंपनी प्रबंधन से पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर लगातार पत्राचार एवं चर्चा की गई, इसके बावजूद कंपनी में आज दिनांक तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की गई है, जिसके फलस्वरूप अधिकारी-कर्मचारियों में असंतोष व आक्रोश व्याप्त है।

पावर कंपनी के सभी अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन लागू करने हेतु गठित अधिकार मंच के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश में विशेष कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। यदि समय पर पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें