दुर्ग/पाटन/धमधा-छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग की शराब दुकानों को लेकर अक्टूबर से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार प्रीमियम शराब दुकानों पर शराब की खरीदी के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू की जाएगी।
इस नई व्यवस्था का दायरा फिलहाल प्रीमियम शराब दुकानों तक ही सीमित रहेगा। यानी प्रीमियम दुकानों पर शराब खरीदने वाले ग्राहकों को भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करना होगा।
देशी शराब दुकानों पर नहीं बदलेगी व्यवस्था
वहीं देशी शराब दुकानों/शराब भट्टियों में भुगतान की मौजूदा प्रक्रिया यथावत रहेगी। नई ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था देशी शराब दुकानों पर लागू नहीं होगी।
दो तरह की व्यवस्था होगी लागूआ
प्रीमियम दुकान में ऑनलाइन भुगतान और देशी शराब दुकान — पुरानी व्यवस्था ही यथावत रखा गया है जिससे की ग्राहकों को किसी तरह के दिक्कतों का सामना करना ना पड़े
आबकारी विभाग की नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रीमियम शराब दुकानों में खरीदारी और भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा। अक्टूबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था को लेकर शराब कारोबार से जुड़े लोगों और ग्राहकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।









