पाटन / फ़ेकारी, परसाही (सेलूद) में आगामी 17 और 18 अक्टूबर 2026 को “भव्य चुनरी यात्रा फेकारी /परसाही 2026” का आयोजन किया जा रहा है. माँ दुर्गा की असीम कृपा से आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव को लेकर गाँववासियों और भक्तों में भारी उत्साह है.
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार है:
17 अक्टूबर 2026:
इस दिन चुनरी यात्रा के दौरान विशेष आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी,
मुकुंद साउंड के साथ धार्मिक धुनों की गूँज
माँ दुर्गा की मनमोहक झाँकियाँ
पारंपरिक ‘सांग बाना’ की प्रस्तुति
गोरिल्ला और रथ आकर्षण के केंद्र होंगे
साथ ही ‘पेपर ब्लास्ट’ से स्वागत किया जाएगा.
18 अक्टूबर 2026:
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सेवा और भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जिनमें
रक्तदान शिविर: समाज सेवा के लिए रक्तदान का आयोजन.
भजन संध्या माता के भजनों के साथ
विशाल भंडारा सभी भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था.
यह भव्य आयोजन गाँव फ़ेकारी, परसाही (सेलूद), ज़िला दुर्ग में निर्धारित समय पर शुरू होगा. आयोजकों ने सभी माता भक्तों और क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पवित्र चुनरी यात्रा और समारोह में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें.
अधिक जानकारी के लिए, भक्तगण 9165423654 और 9993307987 पर संपर्क कर सकते हैं.
इस बार की चुनरी यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं, और भक्तों का उत्साह देखकर उम्मीद है कि यह आयोजन काफ़ी भव्य होगा.









