बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद नगर कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में हाल ही में आयोजित प्रांत कार्यकारी परिषद् बैठक में लिए गए विभिन्न विषयों, निर्णयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं को दी गई।
बैठक में आगामी समय में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जाने वाले संगठनात्मक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर जिला संयोजक दिपेश साहू ने विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजना, कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए उन्हें सक्रिय रूप से सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
बैठक में बालोद जिला के जिला छात्रा प्रमुख सुश्री रिषिका बारले ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तर तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचाने, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने छात्रा कार्य को बढ़ने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित करने तथा समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी के नगर मंत्री शान सोनी नगर सह मंत्री विद्या साहू, यश राजपूत,नगर कार्यालय मंत्री देव कुमार साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।









