लोक कलाकार कल्याण संघ जिला बालोद की संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह जुंगेरा में सम्पन्न

SHARE:

बालोद,लोक कलाकार कल्याण संघ जिला बालोद के तत्वावधान में ग्राम जुंगेरा में कलाकारों की संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित डोमार सिंह कुंवर जी* थे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता* छ.ग. लोक कलाकार कल्याण संघ के *संरक्षक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री थानसिंह मंडावी जी* ने की।

*विशेष अतिथि* के रूप में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामनारायण धनकर, जिला अध्यक्ष श्री नरेश रजक, लोक गायक श्री बिष्णु राम कोठारी, श्री द्वारिका कश्यप उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डोमार सिंह कुंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जो विधाएं लुप्त हो रही हैं, उन्हें बचाने के लिए कलाकारों को आगे आना होगा। *”कलाकार बचेगा तो संस्कृति बचेगी”*

अध्यक्षता कर रहे श्री थानसिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने के लिए हमारे लोक कलाकार भरसक मेहनत कर रहे हैं। हमारे लोक कलाकार ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति के असली रखवाले हैं, चाहे पंडवानी हो, भरथरी, करमा, ददरिया, पंथी या नाचा-गम्मत हो।

उन्होंने संघ के तीन मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला –
*1. सम्मान -* हर लोक कलाकार को मंच और समाज में सम्मान दिलाना।
*2. संरक्षण -* छत्तीसगढ़ी लोक कला, वाद्य यंत्र और परम्परा को अगली पीढ़ी तक ले जाना।
*3. कल्याण -* कलाकार के सुख-दुख में साथ खड़ा होना, शासन की योजनाओं – कलाकार पेंशन, बीमा, सहायता राशि का लाभ दिलाना,लोक कलाकार संजू शांडिलय को बीमार होने पर लोककला कार कल्याण संघ जिला बालोद की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई

संघ द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष नरेश रजक ने दिया एवं मंच संचालन लोक गायक बिष्णु कोठारी ने किया।

इस अवसर पर कार्तिक राम साहू, ओम प्रकाश यादव, पीलेश्वर साहू, मोहनी देवांगन, निर्मला पटेल, संध्या बाई, कार्तिक राम कुर्रे, नीलम दास मानिकपुरी, नंदकिशोर कुमेटी, संतराम वासनिक, खुमेश दास मानिकपुरी, अशोक श्रीवास, रामकुमार कलामे, दीनबंधु साहू, पूरण महादेवा, जितेन्द्र कुमेटी, मुरली साहू, कामता प्रसाद, परमानन्द साहू, टोमन लाल साहू, संजीव शांडिल्य, लालचंद निर्मलकर, लीलाधर ढालेंद्र, कुमेश सेन, संजू कौमार्य, बिसंभर सिंह कोमारे सहित बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें