सोनेसरार, डोंगरगांव 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सोनेसरार, विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीण विकास, शासन की विभिन्न योजनाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा ग्रामीणों की स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
ग्राम सभा में जनपद पंचायत डोंगरगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गिरधारी राम साहू, सचिव श्री तोरन लाल साहू, रोजगार सहायक, पूर्व NYV एवं युवा कलाकार श्री धनंजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

विशेष ग्राम सभा में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रीमती रूपमाला साहू, NYV/स्वयंसेविका – मेरा युवा भारत, राजनांदगांव ने ग्रामीणों को MY Bharat के उद्देश्य एवं युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि MY Bharat के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता, सामाजिक सेवा, जन-जागरूकता एवं ग्राम विकास जैसे कार्यों से जोड़कर समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं से गांव की समस्याओं को समझकर जनसेवा एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
ग्राम सभा में VB-G RAM G (जी राम जी) योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही बिहान योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, पेयजल व्यवस्था तथा ग्राम विकास से जुड़ी स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।
ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को ग्राम विकास की आगामी योजनाओं में शामिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
ग्राम सभा के दौरान टीबी (क्षय रोग) से बचाव एवं जागरूकता को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षण, समय पर जांच कराने, नियमित उपचार लेने तथा बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने की जानकारी दी गई।
विशेष ग्राम सभा में स्वच्छता एवं स्वच्छता शपथ, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक गांव बनाने के लिए ग्रामीणों एवं युवाओं से सामूहिक सहभागिता की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत सोनेसरार के सरपंच श्री गिरधारी राम साहू का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, सचिव श्री तोरन लाल साहू, रोजगार सहायक, पूर्व NYV एवं युवा कलाकार श्री धनंजय साहू तथा उपस्थित समस्त ग्रामीणों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।
धनंजय साहू
8959630985









