धमतरी/शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल के धमतरी जिला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी, भाठागांव में आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल का स्वागत किया। उनके आगमन से उपस्थित कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रदेश महामंत्री डागेश्वर पटेल एवं उद्यानिकी विभाग के प्रदेश महामंत्री पारसमणी साहू सहित फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान कर्मचारियों ने संगठन की गतिविधियों, कर्मचारियों के हितों तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए संगठन को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल ने स्वागत के लिए फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रदेश महामंत्री डागेश्वर पटेल, उद्यानिकी विभाग के प्रदेश महामंत्री पारसमणी साहू, एवं जिला पदाधिकारीगण कौशल पटेल, राधेश्याम मेंहर, भुवनेश्वर दीवान, धरम साहू, देवराम दीवान, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन के प्रचार-प्रसार मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









