अडानी फाउंडेशन, द्वारा संचालित श्रम निकेतन विद्यालय, जामुल की छात्रा कुमारी कुसुम भारद्वाज ने विगत दिनों आयोजित द्वितीय दक्षिण एशियाई थ्रोबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, जहाँ विद्यालय को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक पदक प्राप्त करने का गौरव है, वहीं कुमारी कुसुम की यह उपलब्धि विद्यालय एवं सम्पूर्ण जामुल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 🥇🇮🇳









