पाटन /सहकारी सप्ताह 2026 के अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित, अरसनारा में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान अनेक किसानों ने समिति की सदस्यता ग्रहण कर सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक श्री रेखराम नायक के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कार्यक्रम में समिति के कर्मचारी रूपेंद्र साहू, राजेश वर्मा एवं बाबा वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बुधर साहू, कौशल दीपक, गजाधर ठाकुर, हरिलाल साहू, कृष्णा साहू, रतन यादव, मन्नू विश्वकर्मा, डोमार साहू, राहुल साहू सोहन लाल धीवर,सहित अनेक किसानों ने सहभागिता की। उपस्थित किसानों को सहकारी समिति की सदस्यता से मिलने वाले लाभों एवं योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक किसानों से समिति से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं, कृषि ऋण, उर्वरक, बीज एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।अनेक किसानों ने सहभागिता की। उपस्थित किसानों को सहकारी समिति की सदस्यता से मिलने वाले लाभों एवं योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक किसानों से समिति से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं, कृषि ऋण, उर्वरक, बीज एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।









