सुपेला मंडल के बूथ क्रमांक 66 में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड संपन्न, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

SHARE:

​भिलाई (सुपेला)/सुपेला मंडल कार्यालय परिसर स्थित राजीव नगर (वार्ड क्रमांक 09, बूथ नंबर 66) में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
​इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ नेता श्री शंकर लाल देवांगन, भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज सिन्हा सहित मंडल क्षेत्र में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों तथा मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।
​
यह कार्यक्रम सुपेला मंडल अध्यक्ष श्री दीपक भोडेकर एवं महामंत्री द्वय श्री सूर्यकांत बघेल तथा श्री ठाकुर निहाल, मंडल मंत्री श्री उत्तम श्रीरंगे के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में श्री मेलाराम बोरकर, श्री राजेन्द्र सिन्हा, श्री मुस्तफा एवं श्री आकाश छतरी का विशेष सहयोग व संयोजन रहा।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए गए विषयों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें