विमल थापा भिलाई —–
भिलाई/भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत, नवरात्रि महापर्व के सातवें दिन 17 अक्टूबर को एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर वार्ड क्रमांक 09 और वार्ड क्रमांक 10 के मध्य स्थित सुपेला, भिलाई नगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भोंन्डेकर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रमुख उपस्थितगण एवं अतिथि
इस महापुण्य के अवसर पर कार्यक्रम में
नटवरलाल ताम्रकार (सुपेला मंडल प्रभारी)
हेमंत देवांगन (सुपेला मंडल सह प्रभारी)
पारस जंघेल (मंत्री, भिलाई जिला)
और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे
शिविर के दौरान योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
वार्ड 09 और वार्ड 10 की जनता, विशेषकर माताएँ, बहनें, भाई और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
नवरात्रि के पावन पर्व और सेवा भाव को ध्यान रखते हुए आयोजित इस शिविर में मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होकर व्यवस्था में जुटे रहे।









