सेवा संकल्प अभियान,पाटन के अस्वा तालाब में जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

SHARE:

पाटन /भारत सरकार के निर्देशों के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कड़ी में आज नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 15 स्थित अस्वा तालाब में वृहद साफ-सफाई सह श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने तालाब परिसर की सफाई की और “सेवा मेरा योगदान” का संकल्प लिया।
​नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा की यह श्रमदान कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर पंचायत पाटन को पूर्व में 3 बार से अधिक राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जा चुका है। आगामी दिनों में नगर के मुख्य चौक-चौराहों और प्रमुख मंदिरों में भी वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे नगर की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
​
इस श्रमदान अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बन्छोर, महामंत्री अखिलेश मिश्रा व राजू निषाद, सभापति देवेंद्र ठाकुर व जितेंद्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन व अन्नपूर्णा पटेल, एल्डरमैन गंगा प्रसाद देवांगन, प्रकाश बिजौरा, दामोदर चक्रधारी, विनीता देवांगन, हेमलता पटेल, रेणुका बिजौरा, उनिका वर्मा, योगेश सोनी, नागेंद्र कश्यप, हरिशंकर साहू, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, आर्यन देवांगन, अभिषेक बिजौरा, मिलन देवांगन, केशव बन्छोर, हिमालय यादव, घनश्याम सोनी, मिथलेश यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें