हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में पीएचडी की उपाधि

SHARE:

​दुर्ग, 27 सितम्‍बर 2026 / हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर) में कार्यरत व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को लाइफ साइंस फैकल्टी के अंतर्गत ज़ूलॉजी (प्राणिशास्त्र) विषय में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (Ph.D.) की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।
​दुर्गाप्रसाद साहू ने अपना शोध कार्य “A Correlational Study Between Groundwater Heavy Metals of Rajnandgaon District and Related Human Health Problems” (राजनंदगांव जिले के भूजल में भारी धातुओं और संबंधित मानव स्वास्थ्य समस्याओं के बीच एक सह-संबंधात्मक अध्ययन) विषय पर पूरा किया है।
​उन्होंने यह शोध कार्य शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज के मार्गदर्शन में शासकीय वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनामस कॉलेज, दुर्ग स्थित शोध केंद्र से संपन्न किया।
​परीक्षकों की सकारात्मक रिपोर्ट तथा मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) के सफल समापन के बाद हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा इस आशय की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें