भिलाई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से भिलाई में नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा भिलाई का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों ने दी बधाई—–
रामकुमार साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय सहयोगियों कराते प्रशिक्षक व समाजसेवी हरीश साहू एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि व पूर्व मंडल महामंत्री अनिल साहू ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि रामकुमार साहू के कुशल नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि रामकुमार साहू जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और समाज के सभी वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिल रहा है।
बधाई देने वालों में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।









