विमल थापा भिलाई —–
कल हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और नई दिल्ली में हुई अभूतपूर्व घटनाओं के क्रम में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के समस्त नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों विरोध प्रदर्शनों में केन्द्र व राज्य के भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस की उन बर्बरता,अलोकतांत्रिक और दमनकारी कार्रवाइयों की कड़ी निंदा किया जाना है, जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और छात्रों के खिलाफ की गईं; ये सभी देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे थे।
विरोध प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विरोध प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाना है:-
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।
2. परीक्षा में हुई अनियमितताओं और उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।
3. नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेना।
समस्त जिला/शहर एवं नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से आग्रह है कि, वे विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रभावी ढंग से आयोजित करें और उक्त विरोध-प्रदर्शन का व्यापक मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया पर प्रचार करें, जिसे एक मजबूत संदेश जाए कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और डराने-धमकाने, दमन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के माध्यम से लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने की हर कोशिश के खिलाफ लड़ती रहेगी।
शुभकामनाओं सहित (मलकीत सिंह गैदू) प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशा.)
दिल्ली में छात्रों के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण एवम्।
लोकतंत्र विरोधी व्यवहार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,आप सभी से आग्रह है कि इस विरोध प्रदर्शन में अपनी गरिमामय उपस्थित दर्ज करा छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद किया /
आज सेक्टर 02 चौक पर शाम 5.00 बजे बड़ी संख्या में छात्रों आम नागरिकों के साथ सुश्री नीता लोधी, परगनिया जी जी, राजेश चौथरी, अभिषेक अवस्थी, लक्ष्मण, सुरेश वर्म, आकाश, निशांक, सौरव मिश्रा, जसवीर, केतन, निखिल, इमरान तुषार, आशीष , रोशन, नियुब सिंह और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे सबने मिलकर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर लोकतंत्र और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए।









