35 किमी लंबी कांवड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने रखी बर्फानी शिवलिंग की झांकी, कांवड़ियों का हुआ जगह-जगह पुष्पवर्षा व जल-पान से आत्मीय स्वागत

SHARE:

विमल थापा भिलाई —–

​भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव की अगुवाई में निकली भव्य कांवड़ यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिवनाथ नदी से प्रारंभ होकर देव बलौदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंची 35 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में सैकड़ों कांवड़िए शामिल हुए।
यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा व जल-पान से आत्मीय स्वागत किया गया।

​BSNL चौक में बर्फानी शिवलिंग की स्थापना और निरंतर ‘शिव की रसोई’
कांवड़ यात्रा के मार्ग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरव मिश्रा द्वारा BSNL चौक (सेक्टर-01) में भव्य ‘बर्फानी शिवलिंग’ का निर्माण कराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर सौरव मिश्रा ने संकल्प लिया कि जब तक विधायक देवेंद्र यादव का देव बलौदा मंदिर में जलाभिषेक पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक ‘शिव की रसोई’ निरंतर जारी रहेगी। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चले इस भंडारे में श्रद्धालुओं को निरंतर प्रसाद वितरित किया गया, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

​इस आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसी आर.एस. शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, ख़्वाजा अहमद, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा, कांग्रेस संगठित कामगार जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, धन्नू मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण, मेशांक मिश्रा, अरुणा राव, न्यूब सिंह, इमरन ख़ान, राहुल मिश्रा, आशीष यादव, लोकेश एवं देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

​विभिन्न क्षेत्रों में कांवड़ियों की सेवा व जलपान की व्यवस्था
​सेक्टर-02 में भव्य स्वागत: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 03 के अध्यक्ष के निर्देशानुसार हरीश सिंह के नेतृत्व में पार्षद साधना सिंह एवं नोमिन साहू द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

​सेक्टर-01 (SBI के सामने)-
रोशन रिजवी द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए शीतल जल और स्वल्पाहार (नाश्ते) की विशेष व्यवस्था की गई।

​मुर्गा चौक (सेक्टर-01)-
आशीष यादव के नेतृत्व में महिला समूहों द्वारा बड़ी संख्या में एकत्र होकर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया और उनके लिए जल-पान का आयोजन किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें