सांसद विजय बघेल और विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में सेक्टर-6 कालीबाड़ी की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार, परिसर में किया पौधरोपण

SHARE:

विमल थापा भिलाई —–

​भिलाई। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत गठित 21 सदस्यीय इस नई कार्यकारिणी में डॉ. दीप चटर्जी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे।
​कालीबाड़ी से मेरा पुराना और भावनात्मक जुड़ाव: सांसद विजय बघेल
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और मंदिर की प्रगति व सामाजिक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि सेक्टर-6 कालीबाड़ी उनके लिए कोई नया प्रांगण नहीं है। जब वे सेक्टर-6 की सड़क नंबर 40 में निवास करते थे, तब वे नियमित रूप से मां काली के दर्शन करने आया करते थे।
​सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करेगी नई टीम -विधायक देवेंद्र यादव
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जावान टीम भिलाई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और अधिक मजबूत करेगी। विधायक ने भिलाई की अनेकता में एकता की मिसाल देते हुए कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए लोगों ने मिलकर इस शहर का निर्माण किया है, जहाँ आज भी सभी धर्म व समाज के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
​मां काली के आशीर्वाद से करेंगे सेवा: डॉ. दीप चटर्जी
अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. दीप चटर्जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 21 सदस्यीय ऊर्जावान टीम के साथ वे मां काली के आशीर्वाद से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कालीबाड़ी परिसर के विकास व सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने इसे एक नई शुरुआत बताते हुए सभी समाजजनों से सहयोग की अपेक्षा जताई।
​पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हुआ पौधरोपण
समारोह के दौरान सांसद विजय बघेल और विधायक देवेंद्र यादव ने कालीबाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा परिसर को हरा-भरा बनाने की दिशा में पहल की।
​बंगाली समाज और महिला विंग की रही बड़ी उपस्थिति
इस अवसर पर कालीबाड़ी की महिला विंग की पदाधिकारियों के साथ-साथ भिलाई के विभिन्न कालीबाड़ी समितियों और बंगाली समाज के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, भाजपा नेता विजय साहू, समाजसेवी तपन सरकार, विद्युत चौधरी, युवा समाजसेवी सुमन शील, राजा बनर्जी, सुजीत दत्ता, मानस बनर्जी, मौसमी राय, प्रकाश राय, सोनाली सेन, सुप्रभात पाल, भिलाई बंगाली समाज के अध्यक्ष सुधीर राय, सपन घटक, सौरभ दत्त, आशीष नंदी, डेमोन राय, अभिजीत, मानसी सरकार, काजल चौधरी सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें