पाटन में 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा तहसील स्तरीय तीज महोत्सव, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू होंगी मुख्य अतिथि

SHARE:

​पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के संयोजन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा पंचम वर्ष का तहसील स्तरीय तीज महोत्सव 6 सितंबर 2026, रविवार को साहू सदन पाटन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में समाज की मातृशक्ति सहित उनके परिवारों को सादर आमंत्रित किया गया है।
​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती से होगा, जिसके बाद प्रातः 10:30 बजे तीज उत्सव का विधिवत आगाज़ किया जाएगा। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए कई तरह की मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया है, जिनमें कुर्सी दौड़, फुगड़ी प्रतियोगिता, कर्मा माता की रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता (बघिया), समूह नृत्य, नाट्य प्रदर्शन तथा ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होंगी।
​दोपहर 01:00 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम संपन्न होगा। शाम 05:00 बजे प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
​गणमान्य अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) शिरकत करेंगी। प्रमुख अतिथि श्रीमती रमशीला साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) और विशिष्ट अतिथि नंदलाल साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दिव्या कलिहारी (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ) करेंगी।
​इसके साथ ही अतिथि वक्ता सुश्री शिल्पा साहू (सहसंयोजिका महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ) होंगी। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), श्रीमती चंद्रिका साहू (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), श्रीमती मंजू साहू (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग), ललेश्वरी साहू (संयोजिका, जिला साहू संघ दुर्ग) एवं श्रीमती दामिनी राकेश साहू (जनपद सदस्य) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
​समाजजनों से उपस्थिति की अपील
​तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू व श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू व श्रीमती भूनेश्वरी, महासचिव महेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष गुमान साहू, महिला संयोजिका श्रीमती कोमिन साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक डीजेंद्र साहू तथा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण श्रीमती गायत्री साहू, टेस राम साहू, रामनारायण साहू, पारखत साहू, किशन हिरवानी सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों ने समाज की मातृशक्ति एवं परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें