शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उरला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’

SHARE:

​उरला / शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उरला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीने भर के विशेष अभियान की शुरुआत शाला प्रांगण में स्वच्छता और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुई।
​कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ शाला परिसर की साफ-सफाई की और आकर्षक रंगोली बनाई। संध्या ढलते ही इस रंगोली को दीयों की रोशनी से जगमग कर “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम संपन्न किया गया।

​सांस्कृतिक और जन-संवाद कार्यक्रम-
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप मंत्रोच्चार के साथ हुआ। शासन के निर्देशों के अनुरूप, सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “आशीर्वाद के दिया” विषय पर उपस्थित ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया गया और उनके सुझाव लिए गए।

अभियान की अगली कड़ी में 19 सितंबर को विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाषण कौशल और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से ‘विकसित भारत’ तथा ‘विगत 25 वर्षों की सेवा यात्रा’ पर अपने विचार और कला का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश साहू, समिति के समस्त सदस्य, बड़ी संख्या में अभिभावक (पालक), शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें