शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उरला (बी .एम.वाई. )के शाला प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अनेक गतिविधि का हुआ आयोजन

SHARE:

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उरला (बी .एम.वाई. )के शाला प्रांगण में पालक शिक्षक बैठक के साथ ही साथ “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यालय में पढ़ने वाले समस्त छात्राओं के द्वारा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन साहू भवन में किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्री ईश्वरलाल साहू जी , शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीहरीश कुमार साहू और समस्त शाला प्रबंधन समिति के सदस्य , पालक गण, छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्तर के अनुसार चित्र बनाएं व रंगों से सजाकर उस पर कुछ संदेश भी अंकित किए। साथ ही साथ बच्चों ने अपने-अपने विचार अपने भाषण के रूप में मंच के सामने रखकर अपने विचार रखे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें