जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कौही मंदिर में की पूजा-अर्चना

SHARE:

​रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति (दुर्ग) श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस खास मौके पर उन्होंने धर्मनगरी कौही पहुंचकर कदम का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने भी कौही पहुंचकर श्रीमती साहू को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं।


​श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपने जन्मदिन की शुरुआत मां वृंदा देवी के दर्शन और आशीर्वाद के साथ की। इसके पश्चात वे ग्राम आगेसरा में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इसके बाद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई पहुंचीं, जहां उन्होंने मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को फल की टोकरियां बांटीं।
​इसके पश्चात श्रीमती साहू धर्मनगरी कौही पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कदम का पौधा रोपा और आम जनमानस से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
​कौही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ केक काटकर श्रीमती कल्पना नारद साहू का जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
​इस अवसर पर ग्राम पंचायत कौही की सरपंच श्रीमती लीना साहू सहित योगेश्वर साहू, हेमलाल साहू, गुमान साहू, राजेश साहू, सुरेश साहू, पवन साहू, संजू साहू, भागवत सिन्हा, नरेंद्र साहू, विजय साहू, उकेश साहू, नारायण साहू, डोमन साहू, मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें