खबर का असर, अखबार की खबर ने जगाया प्रशासन को, तरीघाट को मिला मुक्तिधाम! लंबे समय से बदहाल व्यवस्था पर लगातार उठती रही आवाज, अब वीजी राम जी योजना से होगा मुक्तिधाम का निर्माण

SHARE:

पाटन। तरीघाट में मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था को लेकर लगातार अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हो रही खबरों का आखिरकार असर हुआ है। प्रशासन ने तरीघाट में नए मुक्तिधाम निर्माण को मंजूरी दे दी है। अब वीजी राम जी योजना के तहत मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग पूरी होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

तरीघाट में व्यवस्थित मुक्तिधाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुराने शेड की जर्जर हालत के बाद डिस्मेंटल होने और पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में बारिश सहित खराब मौसम के दौरान स्थिति और भी मुश्किल हो जाती थी। कई बार ग्रामीणों को खुले में अंतिम संस्कार करने की मजबूरी तक सामने आती रही।

बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी

मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था का सबसे ज्यादा असर बारिश के दिनों में दिखाई देता था। अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील परिस्थिति में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों ने कई बार व्यवस्थित मुक्तिधाम की मांग उठाई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

लगातार खबरें बनीं प्रशासन तक आवाज

तरीघाट की इस गंभीर जनसमस्या को लेकर अखबारों में लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। खबरों के माध्यम से जर्जर शेड, सुविधाओं की कमी और ग्रामीणों की परेशानी को प्रशासन के सामने रखा गया। लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और अब मुक्तिधाम निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

ग्रामीणों को अब मिलेगी स्थायी सुविधा

मुक्तिधाम निर्माण होने के बाद तरीघाट और आसपास के ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और मुक्तिधाम में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

वीजी राम जी योजना के तहत स्वीकृति

खबरों के प्रकाशन से प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में जनपद पंचायत पाटन द्वारा तरीघाट में वीजी राम जी योजना के तहत मुक्ति धाम के स्टूमिट तैयार कर जिला पंचायत दुर्ग को भेजा गया था प्रस्तुत आवेदन के लिए राशि आबंटित कर दी गई और स्वीकृति मिला,अब गांव में मुक्तिधाम व प्रतिक्षालय निर्माण कार्य शुरू हो, लगभग 5 लाख 80हजार की राशि से बनाया जाएगा जिसमें मुक्ति धाम और प्रतिक्षालय निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें