सेक्टर 04 A भिलाई में सजेगा भव्य दुर्गा उत्सव, महाभारत की कुरुक्षेत्र झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

SHARE:

​भिलाई। यूथ व्यापारी संघ दुर्गा उत्सव समिति, सेक्टर 04 A मार्केट, भिलाई द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गणेश व शक्ति की उपासना का पर्व दुर्गा उत्सव अत्यंत भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए समिति का पुनर्गठन कर नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
​समिति के संस्थापकों (फाउंडर मेंबर्स) में रिंकू साहू, विनोद चौधरी, आलोक मिश्रा, आशीष पांडे, भुवन साहू एवं किशन चौहान शामिल है.
​अध्यक्ष: निशिकांत मिश्रा
​कार्यकारी अध्यक्ष: विशाल सिंह
​युवा अध्यक्ष: देवांश साहू, व्यंकट
​नव युवक अध्यक्ष: आदर्श शर्मा, अथर्व सिंह, कुणाल
​महासचिव: रवि साहू, सुयश परिहार, राजू
​उपाध्यक्ष: आकाश वर्मा, वेणु
​इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को समिति की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
​महाभारत की कुरुक्षेत्र झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण
इस वर्ष समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में महाभारत के कुरुक्षेत्र पर आधारित भव्य झांकी का निर्माण कराया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए अलौकिक अनुभव होगा।
​
09 अक्टूबर 2026
​मूर्ति स्थापना: 11 अक्टूबर 2026
​भव्य चुनरी यात्रा: 13 अक्टूबर 2026
​
नव युवक अध्यक्ष आदर्श शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। परिसर में दर्शन-पूजन एवं पार्किंग के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा; यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें