पाटन। भिलाई के सेक्टर-9 स्थित महिला महाविद्यालय में 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘1st Indo-Nepal Open International Karate Championship’ में पाटन की आरव कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में अकादमी के एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
शिवांश सिन्हा: तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
हर्षिका वर्मा: तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
यामिनी कश्यप: तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
सौम्या बंछोर: तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
इन सभी खिलाड़ियों ने कोच युवराज कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन और कठोर प्रशिक्षण में यह सफलता अर्जित की है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ‘Seishinkai Shito Ryu Karate Do Association of Chhattisgarh’ के प्रमुख श्री शेषांक गुप्ता ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस शानदार जीत पर आरव कराटे अकादमी परिवार, खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी है।









