भिलाई । भिलाई शिखर साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़, रायपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2026 का आयोजन रायपुर के वृंदावन हॉल में किया गया।
इस भव्य राष्ट्रीय समारोह में राजधानी रायपुर की मुख्य अतिथि श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, पद्मश्री फूलबासन यादव, पद्मश्री अजय कुमार मंडावी (कांकेर) एवं अकादमी के अध्यक्ष मन्नू लाल चेलक मंचासीन रहे।
आयोजित कार्यक्रम में भिलाई-रिसाली के छत्तीसगढ़ी लोककला अभिनेता, नाचा-गम्मत एवं लोकगीत गायक *पुनाराम साहू* को राजस्थानी साफा पहनाकर, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान प्रमाण पत्र भेंट कर *”राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान 2026″* से अलंकृत किया गया।
श्री साहू को छत्तीसगढ़ी लोककलाओं, विशेषकर गम्मत-नाचा, लोकगीत के 55 वर्षों से संरक्षण-संवर्धन, विविध लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 20,000 वृक्षारोपण एवं 15 वर्षों से गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया है।









