जामुल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल द्वारा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी तथा ग्यानेस कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी वार्ड क्रमांक 16 से रैली निकाली।
कार्यकर्ताओं ने “ग्यानेस कुमार इस्तीफा दो” और “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए। रैली आई.पी.एस. स्कूल के पास पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ग्यानेस कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान में वोटों की चोरी कर सरकार बनाए जाने का आरोप कांग्रेस द्वारा लगाया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान राकेश ठाकुर ने भैंस के आगे बीन बजाकर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के अध्यक्ष कमलेश साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश सिंह ठाकुर ने किया।
प्रदर्शन में कमलेश साहू, करीम खान, प्रकाश ठाकुर, सुनीता चन्नैवार, सरोजनी चंद्राकर, रामप्यारी वर्मा, सबीहा खान, ओमकार निर्मलकर, इस्माईल आजाद, किशन साहू, चंद्रशेखर शर्मा, गौतम ठाकुर, द्रोपती साहू, दीपक घिल्लारे, बालक दास, प्रवीण देवांगन, दिनेश निर्मलकर, टोनू देवांगन, संजय गुरुपंच, युवराज वैराणव, साहिल वर्मा, रीतु ठाकुर, नंदनी चंद्राकर, रीना वर्मा, दीपा साहू, विकास वर्मा, सोमेश, सागर वर्मा एवं राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेषक –
कमलेश साहू
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल









