रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि,समाज के प्रतिनिधि मंडल ने किया सौजन्य मुलाक़ात

SHARE:

06 दिसंबर को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब के पास रायपुर में आयोजित *प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव* में प्रदेश के मुखिया यशस्वी *मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय* जी मुख्य अतिथि होंगे | समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य मंत्री महोदय से सौजन्य मुलाकात किए जिसमें अपनी सहमति प्रदान किए | इस अवसर पर सामाजिक चर्चाएं भी हुई | माननीय जी ने हमारी बातों को बहुत ही ध्यान पूर्वक सुने तथा पुनः आश्वस्त किए कि 06 दिसंबर के कार्यक्रम में अवश्य शिरकत करेंगे | प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयोजक एवं शाकंभरी बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेन्द्र नायक पटेल जी , कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल जी, महासचिव श्री ललित पटेल जी, कोषाध्यक्ष लिलार सिंह पटेल, कार्यालय प्रभारी श्री उत्तम पटेल और श्री खेल सिंह नायक मौजूद रहे | अति कार्यालयीन व्यस्तता के कारण प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पटेल जी उपस्थित नहीं हो पाए |

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें