भक्ति और आस्था का केंद्र बना पाटन, दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की तैयारियाँ पूरी, कल प्रज्वलित होंगी मनोकामना ज्योतिकलश

SHARE:

​पाटन। दुर्गा मंदिर पाटन में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कल प्रतिपदा तिथि के साथ ही माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय शक्ति आराधना का महापर्व शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
​माँ के दरबार में गूंजेंगे जयकारे, जलाए जाएँगे मनोकामना दीप
​मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि कल शुभ मुहूर्त में घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ माँ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके तुरंत बाद श्रद्धालुओं द्वारा संकल्पित मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित किए जाएँगे। इस वर्ष भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश स्थापित करवाने के लिए पंजीयन कराया है। गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें