बेटा की जगह बेटियों ने दिया मां को अंतिम विदाई बेटियों ने दिया मां को कंधा और सात बहनों ने दी मिलकर मुखाग्नि

SHARE:

नगर पंचायत भखारा,वार्ड- 4, मरार पारा निवासी श्री गोवर्धन पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती धनेश्वरी पटेल का आज 10/10/2026 को स्वास्थ्य खराब के चलते अकास्मिक निधन हो गया है,जिसकी अंत्येष्टि संस्कार नगर पंचायत -भखारा की मुक्ति धाम में संपन्न हुआ।
मृतक की कोई पुत्र नहीं है लेकिन सात पुत्रीयां है।
आज मां को अंतिम विदाई देने सातों बहनों ने मिलकर अर्थी को कंधा दिया और सभी बहनों ने अपनी मां को मुखाग्नि देकर मां के प्रति अपनी प्रेम और भावना को प्रकट किया।
समाज में बेटा और बेटी को समान अधिकार दिलाने में समाज प्रमुखों ने सहयोग प्रदान किया।
समाज प्रमुख के रूप में श्री सियाराम पटेल -भखारा का कहना है कि समाज बेटा और बेटी में भेद नहीं रखती। किसी भी मां- बाप के लिए बेटा और बेटी दोनों समान अधिकार प्राप्त करते हैं।इस दुख की घड़ी में
बेटियों की भावनाओं को आहत नहीं पहुंचाने और उनकी मां के प्रति प्रेम को अभिव्यक्त करने के लिए सहर्ष सहयोग प्रदान किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें