शीतला मंदिर जामुल में शारदीय नवरात्रि पर मनोकामना ज्योति प्रज्वलित, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना

SHARE:

विमल थापा भिलाई —

जामुल। शीतला मंदिर जामुल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय (क्वार) नवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के प्रथम दिन मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के संचालक तुलसीराम निर्मलकर ने अपने सपरिवार माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मंदिर के विद्वान पंडित मुकेश शर्मा एवं विनय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ व ज्योति प्रज्वलन का कार्य संपन्न कराया गया।

इस पावन अवसर पर शीतला मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
समिति सदस्य: चंदन गुप्ता, मन्नू यादव, ओंकार निर्मलकर, जोहान यादव, बलराम वर्मा, निर्मला भंडारकर, प्रीति गुप्ता, चंद्रावती पांडे, इंद्राणी पांडे, भूपेन निर्मल, कार्तिक साहू, हितेश निर्मलकर।
मंदिर के पडा व सेवक: पुनाराम निषाद, लोकनाथ नायक, भागवत देशमुख, दुर्गा पटेल आदि उपस्थित रहकर माता के दर्शन का लाभ लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें