बालोद, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई अभद्र भाषा एवं अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के क्रम में भाजयुमो जिला बालोद के जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों में संयम एवं मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू, जिला महामंत्री श्री अनूप देशमुख, जिला महामंत्री श्री हिमांशु साहू , जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन,
जिला मंत्री लवन साहू, आशुतोष कौशिक, देवेन्द्र साहू,
जिला कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष ढालेंद्र सार्वा,
जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला सह मीडिया प्रभारी यश राजपूत, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, जिला प्राचार प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर, जीत यादव, जिला स्वाध्याय प्रमुख तेषांत देशमुख, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान ,भाजपा मंडल से राकेश बाफना, संतोष कौशिक, प्रतिमा यादव, दीप्ति यादव , मनीष माधवानी, भूपेंद्र अग्रवाल,
भाजयुमो बालोद मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी, गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष नीतीश सोनकर, जुंगेरा मंडल अध्यक्ष लोकेश देवांगन,बालोद भाजयुमो मंडल महामंत्री कमल बजाज/ तुषार धीमर, कोषाध्यक्ष वैभव रखेचा, अर्पित दुबे, पुष्कर देशमुख, योगु ठाकुर, उपस्थित थे।
सहित जिला पदाधिकारीगण, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









