26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन आज भिलाई में

SHARE:

दुर्ग, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन समारोह 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे भिलाई विद्यालय प्रांगण, सेक्टर-2, भिलाई में होगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे और नेटबॉल के विभिन्न वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कराटे के बालक एवं बालिका वर्ग में 14, 17 और 19 वर्ष आयु समूह के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं नेटबॉल में बालक एवं बालिका वर्ग के 17 वर्ष आयु समूह के मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें