राकेश जसपाल की रिपोर्ट, नंदिनी अहिवारा:- अहिवारा विधानसभा में अवैध मुरूम एवं परिवहन के राजनैतिक की गलियारों में और सुर्खियों में है अवैध मुरूम परिवहन का मुद्दा और संवेदनशील विवाद बन गया है इस विषय पर अक्सर तीखी बयान बाजी और आरोप प्रत्यारोप सोशल मीडिया में यह विवाद छाया हुआ है फिर भी मुरम माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं जहां मुख्यमंत्री के सख्त आदेश एवं अहिवारा विधायक के सख्त आदेश एवं निर्देश की धज्जियां उड़ रही है स्वाभाविक है मुरूम माफियाओं का राज चल रहा है अहिवारा विधानसभा में कई ग्रामीण क्षेत्रों में दिन रात मुरूम उत्खनन व्यापक रूप से हो रहा है, अब हम बात करते हैं नगर पालिका अहिवारा के वार्ड नंबर 13 रानी सागर तालाब का प्रकरण सुर्खियों में आया है, एक तरफ रानी सागर तालाब का सौंदरीकरण जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट के द्वारा सी एसआर के माध्यम से हो रहा है दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा बिना एन ओ सी देकर पीसीआई की बैठक में पास किए बिना ठेकेदार से रानी सागर तालाब में उत्खनन कर अवैध रूप से मुरम का परिवहन बाजार में किया जा रहा है, जिससे गांव और वार्ड की सड़कों और पर्यावरण खराब हो रहा है जिसकी भरपाई कौन करेगा उक्त ठेकेदार से कुछ राशि नगर पालिका परिषद में जमा करवानी थी ताकी नुकसान की भरपाई कर सके परंतु नहीं पूर्व में जब भिलाई रोड एबीपीएल द्वारा बनाई जा रही थी तो ठेकेदार ने₹500000 नगर पालिका परिषद में जमा किया था जिसकी जानकारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने दी गांव में विकास हो रहा है कम से कम ग्रामीण को इसका लाभ मिलेगा जो तारीफ के काबिल है यह काम नियमों को ताक पर रखकर रखना चाहिए ना की लाभ अर्जित करने के लिए, खनिज विभाग में शिकायत दर्ज होने के बाद भी खनिज विभाग माफिया पर कार्यवाही न होने को लेकर जनता ने आक्रोश है सवाल यह उठ रहे हैं इस अवैध कारोबार से सरकार को भारी नुकसान हो रहा है लोगों का कहना है कि भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा मुरूम माफिया को संरक्षण मिल रहा है जो मुख्यमंत्री और विधायक के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही हैं कहीं-कहीं मुरूम माफिया ने खनिज विभाग से रायल्टी लेकर अंजाम दे रहे हैं खनिज विभाग 10 घन मीटर की रायल्टी देता है जिसका वजन 15 से 17 टन रहता है, मुरूम परिवहन भारी वाहनों से मुरूम ले जा रहे हैं जिससे सड़कें तहस नहस हो रही है, यह सब मिली भगत का नजरिया है
आखिर क्यों सवालों के घेरे में खनिज विभाग, मुरूम के अवैध आरोप पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार एवं वर्तमान उपाध्यक्ष अशोक बाफना ईश्वर शर्मा अनुज साहू मीना जोशी सोशल मीडिया के माध्यम से और समर्थकों के साथ कह रहे हैं बिना अनुमति के जनहित के विपरीत है वहीं तालाब गहरीकरण के नाम पर नीति और निकासी पूरी तरह नियमों के अनुरूप है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें सार्वजनिक करनेकी मांग की,









