दुर्ग, 30 जून 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिवस आज उनके निवास स्थान पर अत्यंत हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
सुरेंद्र कौशिक के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने पहुँचे प्रमुख अतिथियों में भिलाई नगर पालिक निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य (किसान मोर्चा)संजय दानी शामिल थे। उन्होंने कौशिक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की।
इसके साथ ही, जिला ओलंपिक संघ दुर्ग के सह-सचिव, शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विज्ञान विकास परिषद दुर्ग के संरक्षक तथा नवहिंद एवं सांस्कृतिक समिति पाटन सचिव पोखन लाल साहू ने भी निवास स्थान पहुँचकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र कौशिक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की









