आकाशवाणी रायपुर में समाचार संपादक एवं भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विकल्प रंजन शुक्ल के निधन पर छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं और इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मिडिया के प्रसारकों- पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त

SHARE:

आकाशवाणी रायपुर में समाचार संपादक एवं भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विकल्प रंजन शुक्ल के निधन पर छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं और इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मिडिया के प्रसारकों- पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्री शुक्ल की मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में दीर्घ सेवाएँ, कर्तव्यनिष्ठा और सहज-सरल व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेंगे. उनका निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए “अपूरणीय क्षति” है.

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि श्री शुक्ल ने आकाशवाणी छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रादेशिक समाचारों और समसामयिक कार्यक्रमों के संपादन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनके निधन को “अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला” बताया.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में विकल्प रंजन शुक्ल का योगदान उल्लेखनीय है.

सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा कि श्री शुक्ल का निधन अत्यंत पीड़ादायी और स्तब्ध करने वाला है. उन्हें कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, प्रखर पत्रकार और सरल-मिलनसार व्यक्तित्व बताते हुए उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता, साहित्य एवं प्रसारण जगत के लिए “अपूरणीय क्षति” कहा.

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सोनी ने कहा है कि, पत्रकारिता जगत का एक अच्छा और सच्चा साथी हमें छोड़ कर चला गया.

आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक और लेखक प्रकाश उदय ने कहा है कि, विकल्प रंजन शुक्ल बेहद मिलनसार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. आकाशवाणी रायपुर के प्रादेशिक समाचार एकांश को उन्होंने एक नया आधार प्रदान किया था.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें