खम्हरिया में चोरों का आतंक, चार स्थानों से बोर के केबल वायर चोरी; पेयजल व्यवस्था प्रभावित नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने थाना अमलेश्वर पहुंचकर की शिकायत

SHARE:

अमलेश्वर, पाटन। थाना अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव में अज्ञात चोरों द्वारा बोर के केबल वायर सहित अन्य सामान चोरी किए जाने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने आज थाना अमलेश्वर पहुंचकर थाना प्रभारी से शिकायत की और अज्ञात चोरों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खम्हरिया में अज्ञात चोरों ने गौठान बोर, चौखड़िया तालाब बोर, सुमेरी के घर के पास स्थित बोर तथा अवंती भवन बोर के केबल वायर चोरी कर लिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी की इन घटनाओं से गांव की पेयजल व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वहीं, चोरी की घटनाओं से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
लगातार हो रही चोरी से नाराज सरपंच पति थानेश्वरी यदु ग्रामीणों के साथ थाना अमलेश्वर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी के समक्ष पूरे मामले की जानकारी देते हुए अज्ञात चोरों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ग्रामीणों ने बताया कि खम्हरिया में इससे पहले भी गौठान बोर से केबल वायर, मोटर पंप और रोल पाइप चोरी किए जाने की घटना सामने आ चुकी है। इसके अलावा अमलेश्वर थाना क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाएं होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में पार्षद खूबिराज सोनकर के मोटर पंप और केबल वायर की कई बार चोरी होने की बात भी सामने आई है। इस संबंध में थाना अमलेश्वर में शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी दी गई है।

ग्रामीणों की शिकायत पर थाना प्रभारी अमलेश्वर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्टाफ को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें