कसडोल विधायक व साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू के जन्मदिन पर सुरेंद्र साहू ने दी बधाई, सौंपा गणेश जी का विग्रह

SHARE:

​दुर्ग/पाटन, साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर साहू समाज तहसील संगठन सचिव एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला दुर्ग के महामंत्री सुरेंद्र साहू ने उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​इस गरिमामय अवसर पर सुरेंद्र साहू ने संदीप साहू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की
​”संदीप साहू जी युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं समाज के सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में समाज के युवाओं को एक नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो रही है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में वे क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं, यही वजह है कि समाज एवं क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति विशेष सम्मान और अटूट विश्वास है।”
​उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
सुरेंद्र साहू ने विधायक संदीप साहू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें निरंतर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शक्ति प्रदान करें।
​इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य जनों ने भी संदीप साहू को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें